
गाजीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचरता एक बार फिर सामने आ गई है। 6 वर्षीय बालिका रेप पीड़िता को इलाज के लिए 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक बच्ची को न तो उचित इलाज मिला और न ही मेडिको-लीगल प्रक्रिया शुरू की गई।
परिजनों ने बताया कि महिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, लेकिन वहां भी इलाज में देरी की गई। इस लापरवाही से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में धरना दिया। धरने के बाद अधिकारियों ने तुरंत इलाज शुरू करने का आश्वासन दिया।
घटना नंदगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है और मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।



