मनोरंजन

हैरी पॉटर टीवी सीरीज का पहला टीजर रिलीज, क्रिसमस 2026 को HBO Max पर स्ट्रीमिंग

हैरी पॉटर फैंस के लिए खुशखबरी! वार्नर ब्रदर्स और HBO ने जे.के. रोलिंग की प्रसिद्ध किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ पर आधारित नई टीवी सीरीज का पहला टीजर जारी कर दिया है। यह सीरीज 25 दिसंबर 2026 को ग्लोबली HBO Max पर रिलीज होगी।

लगभग 2 मिनट लंबे टीजर में हैरी, रॉन, हरमाइनी, ड्रेको, प्रोफेसर स्नेप और हैग्रिड जैसे पात्रों की झलक दिखाई गई है। इसमें हैरी के सामान्य जीवन से लेकर जादुई हॉगवर्ट्स स्कूल में प्रवेश तक की रोमांचक कहानी का संकेत मिलता है।

नई सीरीज में युवा कलाकारों की नई स्टारकास्ट नजर आएगी। डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर का रोल निभा रहे हैं, अरबेला स्टैंटन हरमाइनी ग्रेंजर और एलेस्टेयर स्टाउट रॉन वीज़्ली बनेंगे। इसके अलावा जॉन लिथगो अल्बस डंबलडोर, जेनेट मैकटीर प्रोफेसर मैकगोनागल, पापा एस्सिडू स्नेप और निक फ्रॉस्ट हैग्रिड के किरदार में दिखेंगे।

फ्रांसेस्का गार्डिनर ने सीरीज लिखी है जबकि मार्क मायलॉड डायरेक्टर हैं। यह पूरी तरह किताबों पर आधारित होगी और यूके, आयरलैंड, जर्मनी, इटली समेत कई देशों में उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button