इटावाउत्तर प्रदेश

इटावा में लव मैरिज के बाद पति ने छोड़ा, युवती ने रामनगर पुल पर की सुसाइड की कोशिश

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। लव मैरिज करने वाली एक युवती ने पति और ससुराल पक्ष द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की।

रामनगर पुल पर पहुंची युवती को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया। बचाए जाने के बाद युवती ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसने परिवार का विरोध करके प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया। ससुराल वाले लगातार तलाक का दबाव बना रहे थे।

युवती ने कहा, “मैंने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मुझे सिर्फ मौत चाहिए, जीवन में कोई रास्ता नहीं दिखता।”

स्थानीय लोगों ने युवती को समझा-बुझाकर सौंपा। पुलिस ने युवती को काउंसलिंग के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button