उत्तराखंडवाराणसी

वाराणसी में सिलिंडर ब्लास्ट: मकान ध्वस्त, भाई-बहन की मौत, दो घायल

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रखे गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरा मकान ढह गया। मलबे में दबने से भाई-बहन ओम कुमार चौधरी (30) और प्रीति (27) की मौत हो गई।

परिवार की बुजुर्ग महिला गिरजा देवी (60) और अमन चौधरी (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने ओम कुमार और प्रीति को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन और एडीएम आलोक वर्मा भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, जर्जर मकान में गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में गैस सिलिंडर रिसाव से ब्लास्ट होने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button