
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी के बाद आज (17 मार्च 2026) लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित हो रहा है। कुलदीप ने 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाई थी। अब इस खुशी के मौके पर लखनऊ में भव्य स्वागत समारोह रखा गया है।
रिसेप्शन सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लग्जरी फाइव स्टार होटल द सेंट्रम में हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हो सकते हैं। वहीं राजनीति से योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह जैसे बड़े नाम पहुंचने की संभावना है।
खास बात यह है कि पूरा मेन्यू शाकाहारी रखा गया है। लखनऊ के मशहूर अवधी और नवाबी स्टाइल के व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल के “दम” रेस्टोरेंट में पारंपरिक अवधी खाने और “प्लम” में मल्टी-कुजीन बुफे की व्यवस्था है। यह आयोजन लखनऊ के सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में शुमार होने जा रहा है।



