
इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर साउथ इंडियन कंटेंट का जबरदस्त धमाल मचने वाला है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, ZEE5 और जियो हॉटस्टार जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर कुल आठ नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें एडवेंचर ड्रामा से लेकर रोमांटिक कहानियां, कॉमेडी, वर्कप्लेस ड्रामा और एक्शन तक हर जॉनर का मजा मिलेगा। साउथ सिनेमा के फैंस के लिए यह हफ्ता खास है क्योंकि ये टाइटल्स क्रॉस-कल्चरल थीम्स, सेल्फ-ग्रोथ, हास्य और सामाजिक मुद्दों से भरे हुए हैं।
मेड इन कोरिया नाम की सीरीज में तमिलनाडु के छोटे शहर की लड़की शेनबागम की कहानी है जो कोरियन कल्चर से इतनी प्रभावित है कि साउथ कोरिया घूमने का सपना पूरा करती है। सियोल पहुंचकर उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो उसे खुद को बेहतर समझने में मदद करती हैं। प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका में हैं साथ ही पार्क हये-जिन और अन्य कलाकार। रा. कार्तिक द्वारा निर्देशित यह एडवेंचर ड्रामा 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में उपलब्ध रहेगी।
नवाब कैफे एक तेलुगु कॉमेडी ड्रामा सीरीज है जिसमें एक साधारण चाय बेचने वाले की जिंदगी महत्वाकांक्षा से बदल जाती है लेकिन नए खतरे भी सामने आते हैं। शिवा कंदुकुरी, राजीव कनकला और अन्य कलाकारों से सजी यह सीरीज प्रमोद हर्ष के निर्देशन में बनी है और 12 मार्च से ईटीवी विन पर देखी जा सकेगी।
लोकल टाइम्स तमिल कॉमेडी ड्रामा है जो डिजिटल युग में लोकल न्यूजपेपर एजेंसी के संघर्ष को दिखाती है। पत्रकारों की चुनौतियां, ड्रामा और हास्य से भरी यह कहानी ऋषिकांत, अब्दुल ली और आर. पंडियाराजन जैसे कलाकारों के साथ नवीन जॉर्ज थॉमस के निर्देशन में 13 मार्च से प्राइम वीडियो पर आएगी।
रिजॉर्ट तमिल वर्कप्लेस कॉमेडी ड्रामा है जिसमें एक हाउसकीपिंग स्टाफ वेट्री का शेफ बनने का सपना और रिजॉर्ट किचन की चुनौतियां दिखाई गई हैं। विजय कुमार, थलाइवासल विजय और कीर्ति अमर मुख्य भूमिका में हैं और यह 13 मार्च से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
पूकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें कैलाश और आज़ी के छह साल पुराने रिश्ते में एक बहस के बाद ब्रेकअप हो जाता है और उसके बाद उनकी जिंदगी के मोड़ दिखाए गए हैं। गणेश चंद्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 मार्च से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।
लैंडलॉर्ड कन्नड़ एक्शन ड्रामा है जो 1980 के दशक के गांव की कहानी बताती है जहां जमींदार का अत्याचार गांव पर भारी पड़ता है। एक आम आदमी और गांव वालों की न्याय की लड़ाई दिखाई गई है। दुनिया विजय, रचिता राम, राज बी. शेट्टी और अच्युत कुमार जैसे कलाकारों वाली यह फिल्म 13 मार्च से ZEE5 पर रिलीज होगी।
फंकी तेलुगु कॉमेडी ड्रामा है जिसमें एक युवक फिल्ममेकर बनने का सपना देखता है और अपनी पहली फिल्म बनाने की कोशिश में बजट बढ़ने से कई मुश्किलें आती हैं। विश्वक सेन, कयादू लोहार, नरेश और VTV गणेश मुख्य भूमिका में हैं। केवी अनुदीप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।



