
सरकार ने प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. जैसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज और गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
नोडल अधिकारी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे और फंसे भारतीयों (खासकर पंजाबियों) की निकासी पर नजर रखेंगे। 24×7 हेल्पलाइन पहले से स्थापित है, जहां कॉलों का रिकॉर्ड रखा जाएगा और तुरंत कार्रवाई होगी।
CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार इस गंभीर संकट में फंसे पंजाबियों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने केंद्र से विशेष उड़ानों की मांग की है और हर संभव सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।




