देश

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी को दी 2700 करोड़ की सौगात, कांग्रेस-DMK पर साधा तीखा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 2700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पुडुचेरी को ‘BEST’ विजन (बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म) की याद दिलाई और कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में यह विजन फल-फूल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और केंद्रशासित प्रदेश एक ही विजन से काम करें तो विकास तेजी से होता है। इस साल के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड 12 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिससे पुडुचेरी में बेहतर सड़कें, पेयजल, तटीय ढांचा, स्कूल और अस्पताल मजबूत होंगे।

मुख्य परियोजनाएं

  • एनआईटी कराईकल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और मॉडर्न हॉस्पिटल
  • पुडुचेरी विश्वविद्यालय में आधारभूत ढांचे का विस्तार
  • इलेक्ट्रिक बसें और हरित मोबिलिटी को बढ़ावा
  • हाउसिंग प्रोजेक्ट्स से परिवारों को स्थिरता और सम्मान

विपक्ष पर हमला
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और डीएमके शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में पुडुचेरी राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की तकलीफ से भरा था। राशन की दुकानों में चावल नहीं था, सैलरी में देरी होती थी, गुंडे और ड्रग माफिया का राज था। अब डबल इंजन सरकार से विकास हो रहा है।

पीएम ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की धरती पुडुचेरी को याद करते हुए कहा कि यह संतों, कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है।

Related Articles

Back to top button