देशबड़ी खबर

कोर्ट ने कहा मैं कट्टर ईमानदार हूं: अरविंद केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े, मिली क्लीन चिट

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया है। कोर्ट ने CBI की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा कि जांच में गंभीर खामियां हैं और कोई प्राइमा फेसी केस नहीं बनता। कोई बड़ा षड्यंत्र या आपराधिक मंशा साबित नहीं हुई।

फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने चश्मा उतारा, आंखें ढक लीं और रो पड़े। समर्थकों ने उन्हें सांत्वना दी। केजरीवाल ने कहा, “मैं भ्रष्ट नहीं हूं। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं। मैंने जीवन में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। सत्य की जीत हुई।”

मनीष सिसोदिया ने उन्हें सांत्वना दी। यह AAP के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि CBI ने आरोप लगाए थे लेकिन सबूत पेश नहीं कर सकी।

Related Articles

Back to top button