उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक पर आरोप है कि उसने घर में घुसकर 2 महीने की गर्भवती युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मां के मुताबिक, जब घर में कोई नहीं था, तब आरोपी ने युवती पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी के परिजनों ने पीड़िता परिवार को धमकी दी है। धमकी देने की घटना पर भी पीड़िता पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। अब आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ अतिरिक्त मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।



