
राजस्थान के टोंक में BJP नेता सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से मना कर रहे हैं। वीडियो में जौनपुरिया महिलाओं से नाम पूछते हैं और मुस्लिम नाम सुनते ही कहते हैं, “मोदी जी को गाली देने वालों को कंबल नहीं मिलेगा। अगर किसी को बुरा लगे तो लगे।”
उन्होंने सहायकों को कंबल न देने का आदेश दिया और महिलाओं को जाने को कहा। कुछ ग्रामीणों के विरोध पर भी वे नहीं माने और बोले, “मैं जिसे चाहूं उसी को दूंगा।” वीडियो में वे पहले दिए कंबल भी वापस लेते दिख रहे हैं।
लोगों ने शिकायत की कि महिलाएं घंटों इंतजार कर रही थीं, लेकिन जौनपुरिया ने बहस से इनकार कर जगह छोड़ दी। बाद में उन्होंने अपने फैसले का बचाव किया और कहा, “एक खास धर्म के लोग मोदी विरोधी हैं और उनके बारे में बेबुनियाद बातें करते हैं। क्या वे कभी मोदी रैली में आएंगे?”
उन्होंने दावा किया कि वे भोजन वितरण या स्कूल सामग्री में भेदभाव नहीं करते, लेकिन इस मामले में उनका फैसला सही है।



