देश

ओडिशा में दर्दनाक हादसा: स्पीडिंग ट्रेलर ने पुलिस बोलेरो को मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 गंभीर

झारसुगुड़ा जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की बोलेरो गाड़ी से आमने-सामने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास सुबह-सुबह हुआ, जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाहन विपरीत दिशा से आ रहे तेज ट्रेलर से टकराया। बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शहीद हुए जवानों में APR के काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, APR हवलदार लिंगराज धुरुआ और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं।

घायल तीन पुलिसकर्मियों (दो APR और एक सर्जेंट) को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से पुलिस परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button