उत्तर प्रदेशकानपुर देहात

कानपुर देहात में दिल दहला देने वाला हादसा: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रसूलाबाद क्षेत्र के शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर तेज रफ्तार मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।

मृतकों में राजकुमार (पति), स्नेहलता (पत्नी), बेटी राखी और दो साल का नाती वनी शामिल हैं। परिवार औरैया से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर कल्याणपुर (कानपुर नगर) स्थित आवास विकास कॉलोनी लौट रहा था। कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से छह को पुलिस और स्थानीय लोगों ने तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा है।

कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि गाड़ी का नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अंधेरा/अंधा मोड़ बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button