
कर्नाटक के वेमागल में भारत और फ्रांस के बीच एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन ने एयरबस H125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। यह भारत की पहली निजी क्षेत्र की हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन है, जिसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस ने मिलकर स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वर्चुअली इस सुविधा का उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि H125 प्रोग्राम में 1000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश होगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूती देगी। इससे रक्षा निर्यात बढ़ेगा, MSMEs को फायदा होगा और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए साझेदारी गहरी होगी। फ्रांस की मंत्री ने भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को सामरिक साझेदारी का मजबूत स्तंभ बताया।

