
कर्नाटक में कांग्रेस की अंदरूनी कलह जारी है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया कि 80 से 90 विधायकों ने पार्टी हाईकमान से शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का अनुरोध किया है।
हुसैन ने कहा कि विधायकों का यह समूह शिवकुमार के समर्थन में एकजुट है और नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है।
हाईकमान पर बढ़ते दबाव से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल, सिद्धारमैया CM बने हुए हैं, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।




