भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट से अनधिकृत पोस्ट और मैसेज भेजना शुरू कर दिया, जिसके बाद रिंकू ने तुरंत कार्रवाई की।
मामले की जानकारी मिलते ही रिंकू ने अलीगढ़ के एसएसपी को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर साइबर थाना अलीगढ़ में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू हो गई है।
रिंकू सिंह ने फैंस से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध मैसेज या पोस्ट पर भरोसा न करें और उनके आधिकारिक अकाउंट की पुष्टि करें। पुलिस हैकर्स की पहचान और अकाउंट रिकवर करने के प्रयास में जुटी है।



