
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज (22 जनवरी) से कई राज्यों में मौसम करवट लेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कल (23 जनवरी) से दिल्ली-NCR में बारिश शुरू हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में क्या होगा?
- 22 जनवरी देर शाम/रात से पश्चिमी UP में बारिश शुरू।
- 23 जनवरी को पूर्वी UP में व्यापक बारिश।
- कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ वर्षा।
- 24 जनवरी से बारिश कम, 25 जनवरी तक मौसम शुष्क।
अन्य राज्यों का हाल
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: 22-23 जनवरी को बारिश/बर्फबारी।
- हिमाचल, उत्तराखंड: 23 जनवरी को बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी, अलर्ट जारी।
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़: आज-कल तेज हवाएं, कोहरा और धुंध।
- राजस्थान: गुरुवार को 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, उत्तर-पश्चिमी भागों में बादल।
दिन के तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन अगले 2 दिनों में बारिश से थोड़ी गिरावट आएगी। उसके बाद फिर बढ़ोतरी। अगले सप्ताह (26-28 जनवरी) एक और नया सिस्टम सक्रिय होने से मौसम फिर बदलेगा।



