
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आज राष्ट्रीय राजधानी के गांधी नगर इलाके में एक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राष्ट्रीय राजधानी के गांधी नगर इलाके में एक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। गौरतलब है कि हमले के बाद गुप्ता का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। घटना के बाद, भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारेबाजी करने और हंगामा करने के आरोप में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति की पहचान प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है, जो अजीत नगर में केबल टीवी का व्यवसाय करता है। उन्होंने बताया कि उसने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया है और पिछले 40 वर्षों से पार्टी से जुड़ा हुआ है।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने कहा, “गांधी नगर निवासी प्रवीण शर्मा ने गांधी नगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ उस समय नारे लगाए, जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे।” अधिकारी ने बताया कि शर्मा सुरक्षा बैरिकेड्स के पीछे एक गली में खड़े थे और उन्हें तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। डीसीपी ने कहा, “किसी भी समय वीआईपी की सुरक्षा भंग नहीं की गई।