दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की घटना सामने आई है। यह हमला गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रही थीं।

हमलावर, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, ने अचानक हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला करार दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

LIVE TV