
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दो राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की।

प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पुसापति अशोक गजपति राजू गोवा के नए राज्यपाल होंगे। इसके साथ ही, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। ये नियुक्तियां संबंधित पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।