राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय यूपी दौरा, बुक्सा जनजाति से की मुलाकात, बोली- सरकार चाहती है आप समाज में पीछे न रहे

दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में बुक्सा जनजाति के लोगों से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बुक्सा जनजाति के लोगों से उनकी समस्याओं पर भी बात की। राष्ट्रपति ने कहा कि यूपी में 25 करोड़ लोग निवास करते हैं, लेकिन क्यों सिर्फ बुक्सा समाज को ही बुलाया गया है क्योंकि सरकार चाहती है कि कोई भी समाज पीछे न रह जाए।

 सभी आगे बढ़ें। हर बच्चे को पढ़ने की सुविधा मिले, शिक्षित व आर्थिक रूप से उन्नति करें। बुक्सा समाज शिक्षा, सामाजिक व आर्थिक समेत सभी क्षेत्रों में पीछे है,  सरकार चाहती है कि वे भी कदम से कदम मिलाकर चलें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सूबे की बुक्सा जनजाति के लोगों को वनाधिकार पत्र वितरित कर उनसे संवाद के दौरान यह बातें कहीं।  

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं राज्यपाल थी तो सरकार से बोली कि जनजातियों को आगे लाना है। उनके लिए बहुत काम हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं। शुरुआत अच्छी हुई है तो सारी समस्याओं को दूर भी किया जाएगा। अभी टेक्नोलॉजी का जमाना है। विडियो से जाना कि छात्राओं के लिए हॉस्टल है, घर से आने-जाने वालों के लिए साइकिल की व्यवस्था कराई गई। मुसहर जनजातिय के लोग जंगलों में रहते हैं। उनकी खुद की जमीन न होने से वे पीएम आवास योजना से नहीं जुड़ पाते। उन्होंने समाज के लोगों को नसीहत दी कि सीखना बहुत जरूरी है। बेटा हो या बेटी, दोनों को पढ़ाना चाहिए। 

LIVE TV