लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगीं ये होर्डिंग, लिखा है- गर्व से कहो हम

समाजवादी पार्टी के एमएलसी और राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के शू्द्र राग पर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज होती जा रही है। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुंबई महाराष्ट्र के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर उत्तम प्रकाश सिंह पटेल के नाम और तस्वीर के साथ बड़े फॉन्ट में गर्व से कहो हम शूद्र हैं लिखा बैनर दिखा। ऊपर शूद्र समाज में 6743 जातियों के होने की बात के साथ ही जय संविधान और जय शूद्र समाज लिखा है।

होर्डिंग में डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुम्बई लिखा है। इससे पहले रविवार देर शाम करहल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि वह सदन में मुख्यमंत्री योगी से पूछेंगे कि वे शूद्र हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो या सपा श्रीराम और श्रीरामचरित मानस के खिलाफ नहीं है। लेकिन, श्रीरामचरित मानस में जो लिखा है उसे नकारा नहीं जा सकता है। 

LIVE TV