श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले में विवादित स्थल का होगा सर्वे, कोर्ट ने अमीन से मांगा नक्शा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह विवाद केस में शनिवार 24 दिसंबर को मथुरा की अदालत ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। कोर्ट ने विवादित स्थल की सर्वे के लिए आदेश जारी किया है। वहीं कोर्ट ने 20 जनवरी तक अमीन को नक्शे सहित विवादित स्थल की सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपनी का समय दिया है, वहीं कोर्ट ने इस संबंध में सभी प्रतिवादियों को नोटिस तामील कराने के भी आदेश दिए हैं।

मथुरा के सिविल जज सीनियर डिविजन तृतीय सोनिका वर्मा की अदालत ने ये आदेश शनिवार को दिया। कोर्ट ने आदेश हिंदू सेना द्वारा दायर किए गए दावे में दिया है। वहीं इस संबंध में वादी अधिवक्ता शैलेश दुबे ने जानकारी दी है, उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराने और शाहीईद गाह को हटाने के लिए याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से तीन मांगे रखी थी।