राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एतिहासिक बनाने के लिए यूपी में जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को यूपी में एतिहासिक बनाने के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता जुटे हुए हैं। आपको बता दे कि, राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि इससे पार्टी के जनाधार में काफी बढ़ोतरी हो रही है।

हर धर्म, जाति व समुदाय के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह यात्रा जहां से गुजर रही है, एक अलग छाप छोड़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा यूपी की सीमा में दिल्ली से 3 जनवरी को प्रवेश करेगी। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बड़ौत और बागपत होते हुए पानीपत (हरियाणा) जाएगी। कांग्रेसियों को अंदाजा है कि यूपी की सीमा के भीतर यह दूरी करीब 4-5 दिनों में पूरी होगी।

वही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में 22 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें अब तक की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

LIVE TV