शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- हम आजीवन सपा में रहेंगे, अखिलेश के लिए कही ये बड़ी बात

शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं।

आगामी होने वाली निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक के लिए प्रयागराज पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में हुए उपचुनाव को लेकर भी सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि प्रशासन ने रामपुर में मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अब सपा के समर्थन में माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि सपा में मुझे पद मिले या ना मिले लेकिन मैं हमेशा समाजवादी रहा हूं और रहूंगा। मेरे लिए पद की कोई लालसा नहीं है।

रामपुर में वोट नहीं डालने दिया गया। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब सपा के समर्थन में माहौल बन रहा है। सपा में बड़ी जिम्मेदारी पर शिवपाल ने कहा कि हमारे लिए पद मायने नहीं रखता। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। मेरे लिए पद कोई बड़ी चीज नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अखिलेश विपक्ष की अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि हम आजीवन सपा में रहेंगे। चाहे पद मिले या नहीं मिले। जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे। ऐसा कोई पद नहीं बचा, जिस पर रहा नहीं हूं। मुझे सपा को मजबूत करना है। 

LIVE TV