इन 5 चीजों को फॉलो कर पाएं चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा
गर्मी के दिनों में लोग अक्सर पसीना, दिनभर सुस्ती आदि चीजों से परेशान रहते हैं। इसके अलावा इन दिनों छोटी-मोटी समस्याएं भी उन्हें खूब सताती हैं। लिहाजा आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल कर आप गर्मी से राहत पा सकेंगे।

- गर्मी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप बाहर निकलते वक्त धूप से सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। खासकर दस बजे से शाम चार बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए। इस बीच बाहर जाना भी हो तो शरीर को ढककर निकलें।
- गर्मी के मौसम में ठोस आहार के बजाय ज्यादा तरल आहार लेना चाहिए। इन दिनों आपको ठंडा पानी, नींबू पानी, शिकंजी, फलों का रस, लस्सी, छाछ आदि पीने से शरीर में तरावट बनी रहेगी।
- गर्मी में कूल रहने के लिए हल्के रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। यह हल्के रंग आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं। गर्मी में कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट, आदि के पतले औऱ हल्के कपड़े पहनना चाहिए।
- गर्मियों ने नींद पर्यात मात्रा में गहरी नहीं होती। लिहाजा थकावट बनी रहती है। इससे चिड़चिड़ाहट भी रहती है। लिहाजा आराम जरूर करना चाहिए।
- गर्मियों में थोड़ा सा भी वर्कआउट आपको थका देता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप आराम करना छोड़ दें। गर्मियों में हल्का व्यायाम, योग, प्राणायाम अवश्य करना चाहिए।