नोएडा के Twin Tower में ब्लास्ट को लेकर तैयारी जारी, बरती जाएंगी कई सावधानियां

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर में टेस्ट ब्लास्ट को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। यह टेस्ट ब्लास्ट 10 अप्रैल को किया जाना है। इसके लिए 5 किलो एक्स्प्लोसिव का इस्तेमाल किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्स्प्लोसिव को सुबह तकरीबन 9 बजे टावर में लाया जाएगा। इसके बार ढाई घंटे में इसे पिलर पर लगातार तैयारी की जाएगी। साइरन के जरिए आसपास के इलाके में आवाज की जाएगी।

इस टेस्ट ब्लास्ट के जरिए एक्स्प्लोसिव की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। दरअसल इस टेस्ट ब्लास्ट के जरिए यह पता करने का प्रयास किया जाएगा कि 22 मई को दोनों टावरों को गिराने में कितने विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाना है। अभी तक की गणना के अनुसार तकरीबन 4 हजार किलो एक्स्प्लोसिव का इस्तेमाल इस पूरे टावर के ब्लास्ट में होगा। वहीं इस दौरान 9 अप्रैल से ही टावर को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। यही नहीं उसके बाद किसी को भी वहां अंदर जाने तक की अनुमति नहीं होगी। यह टेस्ट 5 पिलर पर किया जाएगा।

LIVE TV