क्या आप भी सर्दियों में गरम पानी से नहाते है, जानें गरम पानी के नुकसान

बढ़ते हुए तापमान के कारण सर्दियों में ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो गर्मियों में भी थकान मिटाने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन, हॉट वॉटर बाथ (Hot water bath) लेने पर आपको कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए आपको बताते है कि गर्म पानी से नहाने के क्या नुकसान क्या है।

नहाना एक रोजमर्रा का काम है, लेकिन नहाने के लिए आप कौन-सा पानी का इस्तेमाल करते हैं ये बात ध्यान देने वाली है। क्योंकि ठंड में ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। कई शोधों के अनुसार ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है और उनमें बांझपन की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसा टेस्टिकल्स के तापमान बढ़ने के कारण स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचने से हो सकता है।

बालों में केराटीन प्रोटीन होता है, जो बालों को कमजोर होने व टूटने से बचाता है। लेकिन गर्म पानी से नहाने पर बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके कारण बालों का झड़ना या हेयर लॉस की समस्या हो सकती है। पुरुषों में यह गंजेपन का भी कारण बन सकता है। गर्म पानी से नहाने पर आपको कई सारे नुकसान जैसे कि ड्राई स्किन और त्वचा पर खुजली होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि, गर्म पानी गंदगी और धूल-मिट्टी के साथ त्वचा की सुरक्षात्मक नमी को भी छीन लेता है। जिससे स्किन ड्राई होने लगती है और उस पर खुजली हो सकती है।

यह भी पढ़े: क्या कपड़े का मास्क आपको बचा सकता है ओमिक्रॉन से, यहां जानें

LIVE TV