
देश में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जीका वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत के कई राज्यों में जीका वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। इसमें टॉप पर उत्तर प्रदेश है। यहां के कानपुर जनपद में अबतक कुल 10 लोग जीका का शिकार हुए हैं। ऐसे में अब देश की राजधानी दिल्ली और बिहार में जीका का लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जीका वायरस केसे बनाता है आपको निशाना-
जीका वायरस एक मच्छर पनपने वाला संक्रमण है। ये वायरस एक संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। यहीं प्रजाति डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को फैलाने के लिए भी जिम्मेदार है।

जीका वायरस इतना खतरनाक है कि कि गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में गर्भावस्था के दौरान फैल सकता है। जिसके कारण बच्चा अविकसित दिमाग के साथ पैदा हो सकता है। फिलहाल जीका वायरस का कोई भी विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है।

जीका वायरस के लक्षण
- बुखार
- चकत्ते और जोड़ों में दर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- उल्टी होना
इलाज
WHO के अनुसार, जीका वायरस या इससे जुड़ी बीमारियों का फिलहाल कोई इलाज नहीं है। इस वायरस के लक्षण ज्यादातर हल्के होते हैं। जीका वायरस के लक्षण वाले रोगियों को भरपूर आराम करना चाहिए, तरल पदार्थ लेने चाहिए और सामान्य दवाओं के साथ दर्द और बुखार का निदान करना चाहिए। वहीं अगर तबीयत अधिक बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।