Today’s History 22 October: जानिए 22 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं
22 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए
- अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात 1875 में हुई।
- ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा 1879 को बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
- भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को 1962 में समर्पित की गई।
- ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का 1975 को शुक्र ग्रह पर अवतरण।
- सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने 2004 में आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
- चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने 2007 में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
- इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण 2008 में किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।
- श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण 2008 में किया गया।
- भारत ने 2016 में कबड्डी विश्व कप जीता।
22 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म 1900 में हुआ।
- सामुदायिक नेतृत्व त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का जन्म 1903 में हुआ।
- अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चैफी का जन्म 1922 में हुआ।
- प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म 1937 में हुआ।
22 अक्टूबर को हुए निधन
- मेवाड़ महाराणा राजसिंह का निधन 1680में हुआ।
- पेशवा माधव राव द्वितीय ने 1796 को आत्महत्या की।
- पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र दलीप सिंह का निधन 1893 में हुआ।
- सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन 1933 में हुआ।
- छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का निधन 1954 में हुआ।
- बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का निधन 1954 में हुआ।