विधानसभा चुनाव 2022 : प्रियंका गांधी ने कहा-कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को देगी टिकट
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार 19 अक्टूबर को बड़ा ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। प्रियंका ने कहा कि यह निर्णय सभी ने सोच-समझकर आपसी सहमति से लिया है। महिलाओं को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरुरत है। राजनीति में बदलाव के लिए यह चीज बहुत ही जरूरी थी।