बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति लिस्ट की जारी, इन सदस्यों को पार्टी में मिला मौका
बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए 80 सदस्यों के नाम की सोची बनाई हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिस्ट जारी कर सूचना दी। इस राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाकी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रिय मंत्री राजनाथ सिहं, पीयूष गोयल, अमित शाह, नितिन गडकरी, मुरली मनोहर जोशी सहित कुल 80 सस्दय शामिल हैं।

इन राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्यो में रविशंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, एस जयशंकर, गिरीराज सिहं, रमेश बिधूड़ी, निर्मला सीतारमण, मनोज तिवारी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सोम प्रकाश, ओम प्रकाश माथुर, गजेंद्र सिंह शेखावत, साध्वी निरंजन ज्योति, मिथुन चक्रवर्ती, अनिल जैन, संजीव बाल्यान, दिनेश त्रिवेदी, अनिर्बान गांगुली , नरोत्तम मिश्रा, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी आदि शामिल हैं.
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए 13 लोगो को चुना गया हैं जिसमें राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तर प्रदेश से बेबी रानी मौर्या और रेखा वर्मा, गुजरात से डॉ. भारती बेन शियाल, तेलंगाना से डीके अरुणा, नागालैंड से एम चुबा आओ, चंडीगढ़ से सौदान सिंह, बिहार से राधा मोहन सिंह,
ओडिशा से बैजयंत जय पांडा, झारखंड से रघुवर रास, पश्चिम बंगाल से दिलीप घोष, और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी, छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह को शामिल किया गया है।
इस राष्ट्रीय कार्यसमिति मे 50 विशेष लोगो को आमंत्रित किया हैं। इसके साथ ही 179 स्याथी सदस्य होगें, जिनमें राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विधानसभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, शामिल हैं।