भारत सरकार ने कपड़ा उद्योग को लेकर किया बड़ा ऐलान,जाने किसे होगा फायदा

कपड़ा उद्योग क्षेत्र में भारत सरकार ने बड़ा एलान किया हैं,जहां इस उद्योग के लिए सरकार ने बड़ी रकम देने पर मुहर लगाई हैं। इसके तहत  देश में 7 मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल पार्क तैयार किए जाएगे। जिसमें  करीबन 4500 करोड़ का खर्च होगा।

आज की बैठक में  वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अनुराग सिहं ठाकुर ने MITRA स्कीम पर ये फैसला लिया हैं, जिसमें उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कपड़ा उद्योग के लिए  करीबन 4500 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई हैं। वहीं अनुराग ठाकुर  ने कहा कि इसके तहत पूरे देश में  कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में काफी लोगो को इससे रोजगार भी मिलेगा। बता दें कि  इसका नाम PM मित्र योजना हैं, इस योजना से पूरे देश में एक बड़ी क्रांति आएगी। जहां पूरे देश में 7 मेगा इंडस्ट्री  बनाई जाएंगी, जिसमें करीबन 4500 करोड़ की लगात आएगी। पीयूष गोयल ने कहा कि इस योजना से टेक्सटाइल इड़्स्ट्री में बहुत बड़ी क्रांति देखने को मिलेगी। इसके तहत 7 योजना को पास किया था, जिसमें से 6 को पहले ही मंजूरी दे दी गई हैं और  कपड़ा उद्योग 7वी थी जिसे आज मंजूरी दे दी गई हैं।

आगे बताया कि  5 साल के लिए करीबन 4500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगे,जिसमें 7 मेगा इंडस्ट्री  का निर्माण कराया जाएगा।  इंडस्ट्री बनने के लिए  10 राज्यों में साइट भी देखी जा चुकी हैं।  इसके  बनने के बाद 7 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होगे। वहीं  पीयूष ने कहा कि एक पार्क के लिए करीबन 1700 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो  1000 एकड़ मे फैला होगा। भारत सरकार ने बीते कुछ महीनों में 2 फैसले लिए हैं, जो पीएलआई को लेकर किया गया था। कपड़ा मंत्रालय के अधिसूचना के मुताबिक  इंडियन रजिस्टर्ड कंपनियां को टेक्सटाइल सेक्टर में 10,683 करोड़ का फायदा हो सकता हैं।

LIVE TV