फूड फैक्टरी में धमाका, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बेंगलुरु में मगदी मार्ग स्थित एक फूड फैक्टरी में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां फैक्टी के बॉयलर में सिलिंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना एमएम फूड फैक्टरी में हुई है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के बाद अंदर फंसे लोगों को वहां से निकाला गया जिनमें से ज्यादातर लोग आग की चपेट में आ चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस हादसे की जांच शरू कर दी है।

बंगलूरू के डीसीपी (पश्चिम) संजीव पाटिल ने बताया कि फैक्टरी के बॉयलर में हुई इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LIVE TV