Gorakhpur में CM योगी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, की ये घोषणा

मुख्‍यमंत्री योगी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, ये वर्ष देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, हाल ही में कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो में अंतर्राष्ट्रीय खेल कुंभ (ओलंपिक) का आयोजन हुआ। जिसमें अब तक के सर्वाधिक पदक भारतीय खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए प्राप्त किए हैं।

सीएम योगी ने कहा, 19 तारीख़ को टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जितने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपए , रजक पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपए,कांस्य पदक विजेता और हॉकी टीम के खिलाड़ी को 1 करोड़ रुफए दिए जाएंगे। महिला हॉकी टीम को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-UP Flood: गाज़ीपुर पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

आपको बता दें कि इससे पहले वह गाज़ीपुर दौरे पर थे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होने कहा था कि, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण यमुना चंबल बेतवा नदी में अत्यधिक जल प्रवाह के कारण बाढ़ से लगभग 24 ज़िले प्रभावित हुए हैं। 600 से अधिक गांवों पर इसका असर पड़ा है। वहीं, गाज़ीपुर में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से लगभग 32 राजस्व गांव प्रभावित हैं। लगभग 1.5 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। मैंने राहत कार्यों की समीक्षा की है। युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। हर प्रभावित गांव में नाव, SDRF, NDRF लगाने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

LIVE TV