
आज के दौर में भी हमारे बीच कई ऐसे लोग मौजूद हैं, जो जानवरों को दिल से प्यार करते हैं। ऐसा ही एक दिल छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा गटर में गिरी हुई बिल्ली को बचाता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। ट्विटर पर सामने आई इस वीडियो की जानकारी में बताया गया है कि ब्राजील में एक लड़के को सड़क पर चलते हुए नाले से कोई आवाज़ सुनाई दी। लड़के ने नीचे झांका तो देखा कि वहां एक बिल्ली थी, जो फंसी हुई थी। इसके बाद लड़के ने बिल्ली को नाले से निकालकर उसे बचा लिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा गटर के अंदर हाथ डालकर बिल्ली को बाहर निकालने की जद्दोजहद कर रहा है। कई कोशिशों के बाद वो कामयाब हो जाता है और बिल्ली को बाहर निकाल लेता है।
इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगह इस वीडियो को देखकर लोग बच्चे की जमकर तारीफें कर रहे हैं और उसके नेक दिल के कायल हो रहे हैं। आज के जमाने में बच्चे के दिल में जानवरों के लिए इतना प्यार देखकर लोगों का दिल खुश हो गया है।