
उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,844 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,086 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 84,880 रह गई है। जबकि 24 घंटे में 234 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही कल प्रदेश में 3 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

वहीं प्रदेश में अब तक 1,29,28,280 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। इनमें से 33,47,533 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी गई है। 18-45 साल के लोगों के लिए 1 जून से 75 जनपदों में वैक्सीन कार्यक्रम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि वर्तमान में गेहूं खरीद का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। अब तक 1975 रुपए की दर पर 335 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।