सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। उस साल ये शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक हो गई थी। वहीं, हाल ही में सोनम की सास प्रिया आहूजा का जन्मदिन था। इस दौरान सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शुभकामनाएं देते हुए एक काफी प्यारा सा पोस्ट किया था।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में सोनम के बाल पर्पल कलर से रंगे हुए दिखाई दे रहे थे। मगर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम का फिल्टर लगा रखा था। सोनम की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर खूब वायरल हो रही है।

सोनम ने फोटो शेयर करते हुए अपने पति आनंद आहूजा के लिए बड़ी बात कही है। सोनम ने लिखा है की “पर्पल और येलो सिर्फ आनंद आहूजा के लिए.” सोनम के पति आनंद उन्हें बहुत सपोर्ट करते है सोनम अक्सर उन्हें खुश करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उनसे प्यार का इजहार करती रहती है।