आज का राशिफल(13-फरवरी-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि- व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

वृषभ राशि- आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार आदि रहेगा। किसी का भला करने पर आप विपत्ति का सामना कर सकते है। पैसों के लेनदेन और जमीन को व्यवसाय से परहेज करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि- आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएँगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुँचाए इसका ध्यान रखें।

कर्क राशि-  दिन सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता सकेंगे। शारीरिक स्वस्थता औऱ मानसिक प्रफुल्लिता का अनुभव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है।

सिंह राशि- शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं। गलत संगत से अपना बचाव करें। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा।

कन्या राशि- आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

तुला राशि- व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। किसी के बेहकावे में न आए। दोस्तों के साथ से आपको कोई उपलब्धी मिल सकती है। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

वृश्चिक राशि- विविध लाभों को प्राप्त करने वाला दिन साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी की ओर से लाभदायक समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ मिलन आनंदित करेगा। आय में वृद्धि होगी और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा।

धनु राशि- दिन आलस्य और थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव के साथ मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से संबंधित दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना बनी हुई है।

मकर राशि- अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करें। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज गलत जगह पूँजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।

कुंभ राशि-  गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। साथ में स्थावर संपत्ति से जुडे हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है।

मीन राशि- नए कार्य की शुरुआत करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से भी स्वस्थता अनुभव करेंगे।

LIVE TV