कल मिलेंगे वायुसेना को तीन और राफेल लड़ाकू विमान

भारतीय वायुसेना को 4 नवंबर को 3 अन्य राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएंगे। यह तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के साथ ही बिना कहीं रुके सीधे भारत पहुंचेंगे। हालांकि इस बीच उनके साथ फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईंधन भरने वाला विमान भी साथ रहेगा। मीडिया रिपोर्टस में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह विमान फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक के लिए उड़ान भरेंगे।

आपको बता दें कि फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन के 5 राफेल विमान का पहला बेड़ा 29 जुलाई को भारत पहुंच चुका है। भारत की ओर से फ्रांस के साथ 59000 करोड़ रुपये का करार 36 राफेल विमान खरीदने के लिए किया गया था। जिसके बाद 3 अन्य राफेल लड़ाकू विमान 4 नवंबर को भारत पहुंच जाएंगे। ज्ञात हो कि वायुसेना की ओर से इन विमानों को शामिल किये जाने के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल को गेम चेंजर बताया था। उन्होंने कहा था कि राफेल के साथ ही वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है।

LIVE TV