महिलाओं की प्रेग्नेंसी पर भी पड़ा लॉकडाउन का असर, न चाहते हुए भी….

कोरोना  वायरस  महामारी के प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन का असर दुनिया भर  की महिलाओं पर भी पड़ा है।  हाल ही में आई युनाइटेड नेशन्स पॉप्युलेशन फंड की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वक्त संपूर्ण विश्व में 4.7 करोड़ से अधिक महिलाएं लॉकडाउन के चलते अनवानटेड प्रेग्नेंसी का शिकार हुई हैं।

भारतीय महिलाओं की  बात की जाए तो, भारत में भी 13 लाख महिलाएं न चाहते हुए भी मां बनने जा रही हैं। इसके पीछे के कारण की बात की  जाए तो खबरों के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह लॉकडाउन के चलते महिलाओं को बर्थ  कंट्रोल  पिल या कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स न मिल पाना है।   

LIVE TV