प्रियंका ने शेयर की पति निक के साथ रोमांटिक तस्वीर कहा, ‘मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं’

मुंबई .बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी कमाल की अदाकारी और एक्टिंग सक्लिस के लिए काफ़ी मशहूर हैं। प्रियंका ने 18 जुलाई 2020 को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने बेहद प्यारा पोस्ट लिखते हुए दोनों की एक तस्वीर भी साझा किया | इस फोटो में प्रियंका हमेशा से ही खूबसूरत नजर आई थी| ऐसे में निक जोनस ने उनके लिए स्पेशल मैसेज लिखा। उनके जन्मदिन पर सबसे खास विश उनके पति निक जोनस ने लिया |

इस पोस्ट को देखते हुए अब प्रियंका चोपड़ा ने एक और पोस्ट लिखकर अपने पति निक जोनस को धन्यवाद दिया है। प्रियंका ने भी जो तस्वीर साझा की है| वह तस्वीर बेहद रोमांटिक पिक थी और उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। दो साल पहले इसी दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए कहा था! मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन उस दिन के बाद मैं हर रोज हां कहती हूं। तुमने इस वीकेंड को यादगार बना दिया। मुझे हमेशा सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

https://www.instagram.com/p/CC2Cwi9DF-h/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका के जन्म दिन पर उनके पति ने उनके साथ एक पिक साझा करते हुए लिखा कि था, ‘मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगीभर झांक सकता हूं। आई लव यू बेबी, तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बेहद शुक्रगुजार हूं कि हम एक दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।’

बता दें की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं और साथ ही दोनों बहुत सी खुबसूरत तस्वीरे साझा किया करते हैं |

LIVE TV