
reporter- ram anuj bhatt
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी में नई जान डालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जहां पिछले दिनों प्रदर्शन के सहारे जनता को यह बताने की कोशिश की के बीजेपी का विकल्प अभी भी कांग्रेस है। आने वाले महीने को एक बार यह प्रयास कांग्रेस नए पौध को बताने की कोशिश कर रही है कि कांग्रेस ने देश के लिए कई कार्य किये हैं। इसको समान्य ज्ञान की प्रतियोगिता करवा के शुरू कर रही है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता 25 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाएंगे । .राजीव गांधी जयंती पर स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में 80 लोकसभा में होगी।जिसकी तारिख पहले 25 अगस्त ही था पर अब प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर को होगा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं को एक नई दिशा दी थी। इस प्रतियोगिता में यह समझाने की कोशिश की जाएगी कि राजीव जी के आदर्शों पर चलकर ही देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाया जा सकता है। वहीं बीजेपी तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर भी सवाल रखेगी क्या कांग्रेस।
राजीव जी के आदर्शो एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए है। राजीव गांधी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराये जाने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से अराजनैतिक होगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कांग्रेसियों ने रूपरेखा तैयार की है। यह प्रतियोगिता कक्षा आठ से बारह के विद्यार्थियों के लिए रखी गई है।
खुशखबरी ! एयरटेल दे रहा हैं अपने ग्राहकों को 1000GB फ्री डाटा…
कांग्रेस का मानना है कि इस प्रतियोगिता से देश में जो कुप्रचार किया जा रहा है उसका सच भी सामने आए। कांग्रेस इस मुहीम को अपने भविष्य को बरकरार रखने के लिए कर रही है। हजार छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिता पूर्णतः अराजनैतिक होगी। जिसमें भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सवाल पूछे जायेंगे। प्रतियोगिता में पुरस्कार भी दिए जाएंगे। बहर हाल इस प्रतियोगिता से कितना प्रभाव पड़ेगा यह तो समय ही बताएगा।