रमजान का पवित्र महिना जल्द ही शुरू होने वाला है। इस पाक महीने की शुरुआत 4 या 5 मई को चांद देखने के बाद होगी। इस दौरान लोग पूरे एक महीने रोजे रखते हैं। वहीँ रोजा रखने वालों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान के पाक महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस महीने में किए गए सभी अच्छे कर्मो का फल सौ गुना ज्यादा मिलता है। वैसे तो रमजान के दौरान सभी रोजेदारों के लिए एक जैसे ही नियम होते हैं लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए इन नियमों में कुछ राहत दी गई हैं । आज हम आपको बताएंगे कि कैसे प्रेग्नेंट महिलाएं रोजे के दौरान का खास ख्याल रखें। चलिए जानते हैं प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजे के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
रोजे के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं रखें इस तरह ध्यान:
- रोजा रखने के दौरान अगर किसी भी गर्भवती को अचानक से कमजोरी महसूस हो, तो वो अपना रोजा तुरंत तोड़ सकती है।
- जिन प्रेग्नेंट महिलाओं को हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो उन्हें रोजा नहीं रखना चाहिए।
- अगर आप रोजा रखती है पर अचानक से आपको महसूस हो कि आपका बच्चा पेट में गतिविधि नहीं कर रहा है या कम कर रहा है तो अपना रोजा उसी समय तोड़ सकती हैं।
- प्रेगनेंसी में आपका वजन लगातार कम हो रहा हैं या डॉक्टर ने आपको रोजा रखने के लिए मना किया है तो भी आप रोजा रखने से परहेज कर सकती हैं।
एक- दो बार नहीं बल्कि तीन बार लगातार फिरौती की मांग के लिए की कॉल, इतने रुपये की मांग
- रोजे के दौरान बहुत ज्यादा प्यास लग्न या फिर पेशाब कम या गहरे रंग का आ रहा हैं तो भी आप रोजा तोड़ सकती हैं।
खाने में बरतें ये सावधानी:
- अगर आप प्रेग्नेंट है तो सुबह खाई जाने वाली सहरी को कभी नहीं छोड़ें, यह आपको पूरा दिन एनर्जी देने में मदद करती है।
- भीगे बादाम के साथ अपने दिन की शुरुआत करें, इसके साथ फल, जूस या दूध का सेवन जरुर करें।
- इस दौरान आपको उर्जावान रहना है तो जितना हो सके हाई फाइबर खाना जैसे सब्जियों के साथ पनीर,चिकन,अंडे के साथ मल्टीग्रेन रोटी अपनी डाइट में शामिल करें।
https://www.youtube.com/watch?v=GEvFFdjx5sM