बिना वजह कारों पर ईंट फेंक कर नुकसान करने वाला सीसीटीवी कैमरे में हुआ क़ैद !
रिपोर्ट – अर्जुन
अलीगढ़ : ज़िले के क्वार्सी थाना क्षेत्र की प्रगति विहार में असमाजिक तत्वों ने आतंक मचा रखा है । आये दिन कारों में ईंट फेंक कर नुकसान किया जा रहा है। लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
जिससे वहां के लोगों ने CCTV लगवाया था और उन्हें सफलता हांथ लगी, कुछ असामाजिक तत्व सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।
दरसअल, प्रगति विहार निवासी विनोद कुमार कारोबारी है। वो अमूमन घर के बाहर कार खड़ी करते हैं। गली में अन्य लोगों की भी कार खड़ी होती है। घटना शनिवार देर रात्रि की है।
बाइक सवार दो युवक उनकी कार में ईंट मारकर भाग गए। इसकी जानकारी उनको अगले दिन हुई। उन्होंने अपने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। बाइक सवार दोनो असमाजिक तत्व की हरकत कैमरे में कैद हो गई।
इसी बीच अन्य लोगों से जानकारी हुई कि गली में खड़ी आधा दर्जन से अधिक कार को उन लोगों ने ही क्षतिग्रस्त किया है। इसमें डॉ विनोद की गाड़ी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
सूचना पर डायल 100 की टीम ने मौका मुआयना कर लिया। थाने की पुलिस भी पहुंची और जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया। इधर, इस प्रकार की घटना 15 दिन पूर्व भी हो चुकी है।
इसमें थाना पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी कैमरों की वीडियो दी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की।