चोर समझकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने कहा – मृतक चोर नहीं शराबी था

दिल्ली: नरेला में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई| ये वारदात उस वक्त हुई, जब उस शख्स को कुछ लोगों ने एक फार्म हाउस में घुसते देखा| लोगों को उस पर चोर होने का शक हुआ| बस इसी बात के चलते लोगों ने उसे पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी| उसे इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई|

मामला दिल्ली के नरेला का है| दरअसल, गुरुवार की देर रात कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि एक शख्स एक फार्म हाउस में दाखिल हो रहा है| उन लोगों को शक हुआ कि वो शख्स चोर है| बस इसी बात को मानकर उन लोगों ने पीछे से जाकर उस शख्स को पकड़ लिया और उसे पीटने लगे|

जबरन छूने की कोशिश में खुशबू सुन्दर ने आदमी को मारा ज़ोरदार थप्पड़

उन लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई| पुलिस के मुताबिक, उस शख्स को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था| पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदि था| हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है|

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है| जबकि एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है| पुलिस ने इस केस में आईपीसी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|

LIVE TV