गिरगिट को तो रंग बदलते बहुत देखा होगा, यहाँ तो ‘रंग बदलती है नदी’…

हर समय बाहें खोले आपका इंतजार करती प्रकृति अपने आप में कितनी विराट सुन्दरता लिए है परन्तु इस सुन्दरता के रहस्य को आज तक कोई समझ नही पाया है। जी हां आज हम आपको बता रहे है ऐसी ही अद्भुत नदी के बारे में जो है प्रकृति की अनूठी कला, इसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन हीं नहीं होगा की भला ऐसा भी हो सकता है ……यह Cano Cristales नाम की Colombia की नदी है।
'रंग बदलती है नदी'

इसकी एक ख़ासियत ये है कि ये नदी बदलते मौसम के साथ अपना रंग बदलती है। ये लाल, नीली, पीली, हरी और नारंगी हो सकती है,इसीलिए इसे ‘Liquid Rainbow’ कहते हैं। सन 2000 से पहले यहां हिंसक गतिविधियों वाले कुछ गुट रहते थे, जिस वजह से इस नदी के आस-पास के इलाके सुरक्षित नहीं थे, मगर अब यहां 30 किलोमीटर क्षेत्र में Colombian Military का अधिकार है, जहां आप आराम से घूम सकते हैं।

'रंग बदलती है नदी'

कुछ लोग नदी को देखकर ये सोचते हैं कि इसका रंग किसी Algae या Moss से आता है मगर ये हक़ीक़त ये नहीं है।असल में ये कमाल है Macarenia Clavigera नाम के एक पौधे का, जिसे एक ख़ास मौसम में निश्चित जल-सीमा और निश्चित मात्रा में सूरज की रौशनी मिले, तो ये रंग बदलता है।

भारत में 2022 तक 80 करोड़ स्मार्टफोन उपयोगकर्ता : अध्ययन

इस रंग मिज़ाज नदी की ख़ूबसूरती आप सिर्फ़ जून से दिसम्बर तक ही देख सकते हैं। जनवरी से मई तक गर्मी के कारण पर्यटकों के लिए इस जगह को बंद रखा जाता है। अधिकतर इस नदी का रंग हल्का या गहरा गुलाबी और हल्का या गहरा लाल होता है मगर कभी-कभी इसका रंग नीला, पीला, नारंगी और हरा भी हो जाता है।
कश्मीर में पीआरसी नियमों में बदलाव नहीं : राज्यपाल सत्यपाल मलिक
दुनियाभर में कम लोकप्रिय होने की वजह से यहां विदेशी पर्यटक भले कम आते हैं मगर स्थानीय लोगों के लिए वीकेंड पिकनिक की ये पसंदीदा जगह है। उसकी वजह इस रंग बदलती नदी के अलावा यहां की प्राकृतिक ख़ूबसूरती है। प्रकृति की इस ख़ूबसूरती के बरक़रार रखने के लिए यहां कुछ नियम भी बनाए गए हैं, जैसे एक ग्रुप में 7 से ज़्यादा लोग यहां नहीं जा सकते और एक दिन में 200 से ज़्यादा लोगों को इस क्षेत्र में जाने की इजाज़त नहीं है।

 

 

LIVE TV