मुक्केबाजी : राष्ट्रीय चैम्पियन मनीष कौशिक ने खिताब बचाए रखा

नई दिल्ली| राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता और 64 किलोग्राम भारवर्ग के मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन मनीष कौशिक ने शुक्रवार को पुणे के एआईएस रिंग में समाप्त हुई तीसरी इलिट पुरुष मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपना खिताब बचाए रखा है।

मुक्केबाजी : राष्ट्रीय चैम्पियन मनीष कौशिक ने खिताब बचाए रखा

वहीं विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले गौरव विधूड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। उन्हें 56 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में सर्विसेस के मदन लाल ने मात दी।

इस चैम्पियनशिप में सर्विसेस के मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला। अंतिम दिन 10 स्वर्ण पदक दांव पर थे जिसमें से सर्विसेस के मुक्केबाजों ने आठ अपने नाम किए। रेलवे को दो स्वर्ण पदक मिले। रेलवे के हिस्से दो रजत और दो कांस्य पदक भी आए। वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। मुक्केबाजी का गढ़ माना जाने वाला राज्य हरियाणा पांचवें स्थान पर रहा

लाइट फ्लाइ कैटेगरी में सर्विसेस के दीपक ने पंजाब के हिमांशु शारा को 5-0 से मात दी। वहीं पी.एस प्रसाद ने महाराष्ट्र के अनंत चोपाडे को बैंटम कैटेगरी में 3-2 से हराया। 64 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित टोकस ने उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव को 5-0 से मात दी।

#MeToo अमेरिका में इस पत्रकार ने अकबर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

दुर्योधन सिंह नेगी ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे के दिनेश को 5-0 से मात दी। मनजीत सिंह ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे के ही प्रयाग चौहान को 4-1 से हराया।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिया बड़ा झटका, इस फैसले से मिलेगी ‘कांग्रेस’ को ख़ुशी!

मनीष पवार ने 81 किलोग्राम भारवर्ग में राजस्थान के ब्रजेश यादव को 4-1 से मात देकर रेलवे की झोली में स्वर्ण डाला। सर्विसेस से संजीत ने 91 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के मुक्केबाज को मात दी तो वहीं सतीश कुमार ने रेलवे के जसवीर को मात दी।

LIVE TV