
भोपाल| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को मध्य प्रदेश दौरा है। दोनों नेता यहां जनसभाएं करेंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अनुसार, अमित शाह सुबह 11 बजे वायुयान से इंदौर पहुंचेंगे।
अमित शाह यहां 12 बजे दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं केा संबोधित करेंगे। इसके बाद इंदौर से झाबुआ जाएंगे, जहां जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह जावरा में किसान सम्मेलन, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार सुबह 11.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से ग्वालियर हवाईअड्डे पहुंचेंगे। वह वहां से हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचकर एकता परिषद और सहयोगी संगठनों के जनांदोलन-2018 में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़े: शिवराज के कार्यक्रम का भाजपा नेताओं ने किया बहिष्कार, जानें बड़ी वजह
उसके बाद ग्वालियर होते हुए 2.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। वह जबलपुर में रोड शो और जनसभा करेंगे और रात 8.30 बजे दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे।