आप का दिन मंगलमय हो, 1 जून, दिन-बुधवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक, तिथि-एकादशी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपकी योजनओं में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सुझाव:-आज श्री शेषनाग भगवान का ध्यान कर कोई कार्य प्रारंभ करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-लाल

वृष:-आज पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला रिश्तेदार के कारण व्यर्थ की उलझनें मिल सकती हैं।
सुझाव:-अकारण विवाद से बचें।
शुभ रंग-हरा

मिथुन:-आज वाणी पर संयम न रखने से विवाद एवं तनाव की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होने की उम्मीद है।
सुझाव:-आज आप किसी विषय में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग-गेहुंआ

कर्क:-आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन वाहन चलाते समय या नदी में नहाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सुझाव:-आज आप श्री गणेश भगवान की उपासना करें।
शुभ रंग-हरा

सिंह:-आज धार्मिक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ हो सकता है।
सुझाव:-किसी देवालय की यथा सम्भव सेवा करें और बेहतर होगा।
शुभ रंग-धानी

कन्या:-आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैवीय कृपा मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-प्रसन्नता में भी ईश्वर का स्मरण रखना बेहतर होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

तुला:-आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा व देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी।
सुझाव:-आज आप किसी छायादार वृक्ष का रोपण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-हरा

वृश्चिक:-आज शिक्षा क्षेत्र मे आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। विचारों में स्थिरता रखें। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:-मनमुखी कार्य करने से बचें।
शुभ रंग-लाल

धनु:-आज गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें आप को चिंतित कर सकती हैं।
सुझाव:-दैवीय कार्यों में संकोच न करें।
शुभ रंग-पीला

मकर:-आज धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। फिर भी पारिवारिक कारणों से मन खिन्न हो सकता है।
सुझाव:-आज आप ब्राह्मणों को अन्न दान दें, लाभ होगा।
शुभ-केसरिया

कुम्भ:-आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई निर्णय लेने से पहले गम्भीरतापूर्वक विचार अवश्य करें।
सुझाव:-आज आप बच्चों को खाने की वस्तु देकर संतुष्‍ट करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-हल्का हरा

मीन:-आज अचानक कोई सुखद समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है। आपके स्नेहीजनों से मुलाकात सम्भव है। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-आज आप पक्षियों को दान खिलाएं।
शुभ रंग-मटमैला।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अचला (अपरा) एकादशी है।
2-आज के दिन जल, फल, फूल आदि दान देने का विशेष महत्व होता है।
3-आज श्री सीताराम जी या श्री राधाकृष्ण जी के प्रति किया गया उपवास, दान, पूजन जीव को ईश्वरीय गुणों से युक्त करने में समर्थ होता है।
4-जो आज एकादशी व्रत में सुवर्ण दान या श्री अयोध्या व् वृन्दावन की परिक्रमा करता है, वो समस्त पापों को नष्ट कर भगवद् स्वरूप हो जाता है।
5-आज साम को पंचख की निवृत्ति।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV